होली में मुंबई से घर आया, किशोर खेत में मरा मिला

मोतिहारी में एक 17 वर्षीय युवक की शव सरेह में मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक कल शाम से ही घर से लापता था। मोतिहारी पुलिस हत्या है या आत्महत्या इसकी गुत्थी सुलझाने में लगी है।

होली में मुंबई से घर आया, किशोर खेत में मरा मिला

मामला मोतिहारी के जीतना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बनकटवा गांव के ध्रुव प्रसाद यादव के 17 वर्षीय अवनीश कुमार उर्फ मुनिफ का शव आज दिन में लगभग 11 बजे गांव के पीछे के सरेह में गेहूं के खेत से मिला है। मृतक युवक के पिता ध्रुव प्रसाद के अनुसार, कल शाम से ही उसका बेटा मुनीफ घर से लापता था। काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिला। आज गांव की कुछ महिलाएं पशु के लिए घास काटने गई, तब अज्ञात शव को देखकर बदहवास भागते हुए गांव में आकर लोगों को बताई। तब गांव के लोगों ने शव की पहचान मुनीफ़ के रूप किया।सूचना पर पहुंची जीतना थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया। इधर, मृतक के परिजनों के अनुसार अवनीश उर्फ मुनीफ पढ़ाई के साथ साथ मुंबई में रहकर काम करता था। इसी होली में वह मुंबई से अपने घर लौटा था और आज उसका शव सरेह से बरामद हुआ है।सूचना पर पहुंची जीतना थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया। इधर, मृतक के परिजनों के अनुसार अवनीश उर्फ मुनीफ पढ़ाई के साथ साथ मुंबई में रहकर काम करता था। इसी होली में वह मुंबई से अपने घर लौटा था और आज उसका शव सरेह से बरामद हुआ है।

वहीं उसके पिता ने किसी अज्ञात के द्वारा उसके बेटा की हत्या की शक जाहिर किया है। इस संबंध में जीतना थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग में किया गया आत्महत्या की घटना लग रही है। फिर भी पुलिस घटना को हर एंगल से जांच कर रही है।